सिर्फ 69,000 के डाउनपेमेंट में लाएं Maruti की प्रीमियम 7 सीटर कार, देना पड़ेगा ₹12,469 मंथली EMI

अगर आप एक शानदार 7 सीटर फैमिली कार खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट कम है – तो अब आपके लिए Maruti Ertiga एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है। सिर्फ ₹69,000 देकर आप इस प्रीमियम MPV को घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…

Maruti Ertiga की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.69 लाख है और टॉप वेरिएंट ₹13.03 लाख तक जाता है। अगर आपके पास पूरी रकम नहीं है, तो चिंता की बात नहीं। आप इसे सिर्फ ₹69 हजार के डाउन पेमेंट पर भी खरीद सकते हैं।

मान लीजिए आप ₹8 लाख का लोन लेते हैं और डाउन पेमेंट ₹69,000 तक करते हैं, तो आपको सिर्फ ₹12,469 की EMI देनी होगी हर महीने, 7 साल के लिए।

EMI कैलकुलेशन (उदाहरण के तौर पर):

  • डाउन पेमेंट: ₹69,000
  • लोन अमाउंट: ₹8 लाख
  • लोन अवधि: 7 साल
  • EMI: ₹12,469 प्रतिमाह

डिजाइन और लुक

मारुति अर्टिगा का डिजाइन काफी प्रीमियम है – फ्रंट में क्रोम फिनिश ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और रियर में आकर्षक LED टेललाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

शानदार केबिन और एडवांस फीचर्स

इंटीरियर में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट), पुश बटन स्टार्ट, ऑटो AC, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग और सेकेंड रो AC वेंट्स दिए गए हैं — जिससे यात्रियों को आराम और सुविधा दोनों मिलती है।

इंजन और माइलेज

Maruti Ertiga में 1.5L K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन मिलता है जो 103bhp की पावर और 136.8Nm टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प मिलते हैं।

  • पेट्रोल वर्जन: 20.51 km/l
  • CNG वर्जन: 26.11 km/kg

Leave a Comment